मोदी और राहुल की मुलाकात: चुनावी माहौल में दिखा सौहार्द
नई दिल्ली: केरल, बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनावी घमासान के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक आमने-सामने आ गए।
राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया, जिसे पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर स्वीकार किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई।
यह मुलाकात महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर हुई, जिस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
हालांकि, पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या बात हुई, इसका विवरण अभी तक सामने नहीं आया है।
Navjeet Kaur