मध्य प्रदेश बीजेपी में संगठन विस्तार: 10 विधायकों समेत 99 पदाधिकारियों की घोषणा
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 33 प्रदेश प्रवक्ताओं, 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 मीडिया पैनलिस्टों के नामों की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति में कुल 99 पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
10 विधायकों और पूर्व मंत्रियों को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी
घोषित किए गए प्रदेश प्रवक्ताओं में 10 वर्तमान विधायकों को भी जगह मिली है। इनमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा घोषित की गई।
विजय शाह के भाई संजय शाह भी बने प्रवक्ता
जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के भाई संजय शाह को भी 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया गया है। संजय शाह हरदा जिले की टिमरनी सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।
कई पूर्व विधायक भी बने प्रवक्ता
बीजेपी ने संगठन विस्तार के तहत कई पूर्व विधायकों को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें झाबुआ जिले की थांदला सीट से पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, दतिया जिले की भंडार सीट से पूर्व विधायक घनश्याम पीरोनिया, अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल और उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के नाम प्रमुख हैं।
अन्य नियुक्तियां: सह मीडिया प्रभारी और मीडिया पैनलिस्ट
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी (9 सदस्य)
बृजगोपाल लोया (रायसेन), मिलन भार्गव (भोपाल), आलोक दुबे (इंदौर), राकेश पण्ड्या (उज्जैन), राजलखन सिंह (ग्वालियर), विशाल बत्रा (बैतूल), पवन दुबे (भोपाल), श्रीकांत साहू (जबलपुर), प्रदीप राजोरिया (सागर)।
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट (कुल 47 सदस्य)
बृजेश पाण्डे (रीवा), योगेश गुप्ता (भोपाल), गुंजन चौकसे (भोपाल), वंदना 'मार्तण्ड' त्रिपाठी (भोपाल), सत्येन्द्र जैन (भोपाल), शिवम शुक्ला (सीधी), प्रेम व्यास (इंदौर), ईशान आर (भोपाल), प्रियंका दुबे (हरदा), स्वाति चोपड़ा (नीमच), नमिता अग्रवाल (रायसेन), महेश शर्मा (भोपाल), कृष्णगोपाल पाठक (रायसेन), शाहवर आलम (भोपाल), मोहित गर्ग (बैतूल), अभय यादव (टीकमगढ़), निशांत बिसेन (बालाघाट), आदित्य दीक्षित (इंदौर), सागर कसेरा (इंदौर), अनिमेष भार्गव (राजगढ़), रश्मि अग्रवाल (भोपाल), मनस्वी पाटीदार (इंदौर), योगेश तिवारी (भोपाल), अविनाश पटवारी (इंदौर), संजय पाटीदार (खरगोन), सुबोध दुबे (ग्वालियर), विकास जैन (गुना), माही भजनी (भोपाल), नितिन मोहन डेहरिया (छिंदवाड़ा), श्याम गंगराड़े (खण्डवा), एसके तिवारी (भोपाल), विवेक सिन्हा (इंदौर), कमल वर्मा (इंदौर), सुमित रघुवंशी (भोपाल), विजय जोशी (शाजापुर), सूरज खरे (भोपाल), जे.पी. मूलचंदानी (इंदौर), अर्जिता जोशी (भोपाल), सुमित पाण्डे (भोपाल), रिशांक तिवारी (सागर), गौरव कुलश्रेष्ठ (ग्वालियर), नवीन चौधरी (ग्वालियर), आयुषी देशमुख (जबलपुर), राहुल शर्मा (ग्वालियर), रितुराज दीक्षित (ग्वालियर), गजेन्द्र सोलंकी (उज्जैन), देवेन्द्र पाल सिंह (उज्जैन)।
Satyam Tripathi