मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र

· 1 min read
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  देंगे 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में वन, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र और पदस्थापना आदेश प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में वन विभाग के 543 नव-नियुक्त वनरक्षक एवं वन क्षेत्रपाल और लोक स्वास्थ्य विभाग के 334 डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर को शामिल किया गया है।

वन विभाग की नियुक्तियां

वन विभाग में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2022-23 में चयनित 467 वनरक्षकों को आदेश दिए जाएंगे। साथ ही, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा 2020-21 से चयनित 76 वन क्षेत्रपालों को भी पदस्थापना आदेश प्रदान किए जाएंगे। सभी ने आवश्यक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे वरिष्ठ अधिकारी

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Faraz Khan