एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव में कमलनाथ-सिंघार गुट का दबदबा
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को चुना गया। चुनाव में कमलनाथ और सिंघार गुट का दबदबा साफ नजर आया।
उज्जैन जिले में सबसे बड़ी जीत
जिला अध्यक्षों में सबसे बड़ी जीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में दर्ज की गई। यहां अर्पित यादव ने 14,631 वोट पाकर प्रदेश में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की।
जिलों में अन्य परिणाम
अन्य जिलों में भी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए। आगर मालवा में पृथ्वीराज चौहान ने 5050 वोट पाकर जीत दर्ज की। अलीराजपुर में पुष्पराज सिंह रावत 2743 वोटों के साथ विजयी रहे। इसी प्रकार सतना में वरुण गुर्जर ने 13,039 वोट पाकर जीत हासिल की।
प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में चुनाव परिणामों के बाद युवा कांग्रेस के नए नेतृत्व की घोषणा की गई है। यह चुनाव प्रदेश में राजनीतिक गुटबंदी को भी उजागर करता है।
Lokendra Mishra