मुंबई और कोलकाता के बीच IPL का दूसरा मुकाबला आज , वानखेड़े में MI का पलड़ा भारी

· 1 min read
मुंबई  और  कोलकाता  के बीच  IPL  का  दूसरा मुकाबला आज ,  वानखेड़े  में MI का पलड़ा भारी

IPL 2024: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज दूसरा मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

दोनों टीमों का रिकॉर्ड और आमने-सामने की भिड़ंत

मुंबई इंडियंस पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है, और पिछले सीजन टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं, जिसमें मुंबई ने 10 मुकाबले जीते और कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली।

टीमों की मजबूती और कमजोरियां

मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में भारतीय खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों को मजबूत करते हैं। विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट टीम को संतुलित बनाते हैं। गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है, जिसे शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाजों का भी साथ मिलेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। हालांकि, बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है, जिसमें 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स और कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं।

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है और यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है। यहां अब तक आईपीएल के 123 मैच खेले गए हैं, जिसमें 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Navjeet Kaur