डकार यूथ ओलिंपिक में भारतीय मुक्केबाज अंबेकर मीतेई ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड
भारतीय मुक्केबाज एल अंबेकर मीतेई ने डकार 2026 यूथ ओलिंपिक में पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के बॉक्सिंग फाइनल में आयरलैंड के जुबानी क्रिस्टियन को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह यूथ ओलिंपिक के इतिहास में बॉक्सिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। अंबेकर ने सेमीफाइनल में 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की थी।
फाइनल मुकाबले का रोमांचक मोड़
फाइनल में अंबेकर को शुरुआत में मुश्किल का सामना करना पड़ा। पहले राउंड में पांचों जजों ने आयरलैंड के क्रिश्चियन के पक्ष में फैसला दिया। दूसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज ने वापसी की और तीन जजों ने उन्हें बेहतर माना। तीसरे और आखिरी राउंड में चार जजों ने अंबेकर के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उन्होंने 3-2 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया।
यूथ ओलिंपिक में भारत का बॉक्सिंग इतिहास
अंबेकर से पहले भारत को यूथ ओलिंपिक बॉक्सिंग में दो पदक मिले थे। शिव थापा ने 2010 सिंगापुर यूथ ओलिंपिक में पुरुषों के 54 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर जीता था। वहीं, विकास कृष्ण ने इसी संस्करण में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। अंबेकर इस सूची में तीसरे भारतीय मुक्केबाज बने।
अंबेकर की जीत से पहले भारतीय दल ने डकार यूथ ओलिंपिक में तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। ये पदक बैडमिंटन, जूडो, बीच रेसलिंग, स्विमिंग, महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स और वुशु में आए थे। इस प्रतियोगिता में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
Arvind Vishwakarma