बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA आज अपना घोषणापत्र जारी करेगा। पटना के होटल मौर्या में सुबह 9.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। NDA के घोषणा पत्र में सीता रसोई के माध्यम से 10 रुपए में भोजन कराने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य, कानून संकाय का कॉलेज खोलने की भी घोषणा हो सकती है। इसमें फ्री छात्रावास की सुविधा रहेगी।
NDA का आज जारी होगा घोषणापत्र, 10 रुपए में भोजन कराएगी NDA