भोपाल शहर में संपत्ति संबंधी अपराध पर नियंत्रण रखने के मामलों में CEIR पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने व मोबाईल झपटमारी जैसे अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी श्रीमती अंजली रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त आदित्यराज ठाकुर के मार्गदर्शन में संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान में थाना प्रभारी कोलार संजय सिंह सोनी, थाना प्रभारी चूनाभट्टी धर्मेंद्र मौर्य, थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा, थाना प्रभारी गांधीनगर विजेंद्र मर्सकोले, थाना प्रभारी छोलामंदिर सरस्वती तिवारी, थाना प्रभारी बैरागढ़ अशोक गौतम एवं थाना प्रभारी खजूरीसड़क नीरज वर्मा के नेतृत्व में थानों की टीमों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ –
इस विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की सहायता से विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइलों की खोजबीन की गई।
थानों की टीमों द्वारा सघन तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग एवं अपडेट डाटा के आधार पर 100 से अधिक मोबाइल फोन, लगभग 17 लाख रुपये मूल्य के, बरामद किए गए हैं।
फरियादियों में खुशी की लहर –
गुम हुए मोबाइल वापस पाकर फरियादियों के चेहरों पर रौनक लौट आई। धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर मोबाइलों की बरामदगी ने इस अभियान को और भी खास बना दिया है।
सराहनीय भूमिका –
• थाना कोलाररोड- आर 941 ऋषिकेष त्यागी
• थाना चूनाभट्टी- प्रआर 1387 मुकेश विश्वकर्मा
• थाना निशातपुरा- आर 3736 राजकुमार, आर 474 घनश्याम पटेल
• थाना गांधीनगर- आर 3060 रोहित चंद्रवंशी
• थाना छोलामंदिर- आर 901 लक्ष्मण सिंह
• थाना बैरागढ़- आर 353 आशीष यादव, आर 4978 दुर्गेशराज सिलावट
• थाना खजूरीसड़क- आर 509 विवेक नरवरिया,आर 3392 अनुराग शर्मा
• कार्यालय जोन 04- आर 4215 राकेश दांगी आर 4648 बबन राठौर
की अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।