नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मीनापुर हाई स्कूल में एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी अजय कुशवाहा और बीजेपी कैंडिडेट रमा निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
महिला कैंडिडेट को पहनाई माला
सभा के अंत में नीतीश कुमार ने मंच पर रमा निषाद को बुलाया और उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया। इस दौरान सांसद संजय झा ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। नीतीश ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो।" इसके बाद उन्होंने रमा निषाद को माला पहना दी।
बिहार में विकास के दावे
चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने 2005 से पहले बिहार की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि तब राज्य में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सुधार किया। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार मिलेगा। हाल ही में 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है।
Satyam Tripathi