IPL 2026: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी का दबदबा
IPL 2026 का 37वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस सीजन अब तक <वैभव सूर्यवंशी> ने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए हैं।
Punjab Kings की मजबूत स्थिति
पंजाब किंग्स इस सीजन टेबल टॉपर है। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश से रद्द हुआ था। प्रभसिमरन सिंह 7 मैचों में 287 रन और अर्शदीप सिंह 7 मैचों में 7 विकेट लेकर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Rajasthan Royals का पलड़ा भारी
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले हुए हैं, जिनमें राजस्थान ने 17 और पंजाब ने 12 जीते हैं। <वैभव सूर्यवंशी> 8 मैचों में 357 रन और एक शतक के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, वहीं जोफ्रा आर्चर ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।
पिच और मौसम रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार है। इस सीजन पंजाब ने यहीं लखनऊ के खिलाफ 254/7 का उच्चतम स्कोर बनाया था। मैच वाले दिन तापमान 38-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संभावित प्लेइंग-12
पंजाब किंग्स:प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा।
राजस्थान रॉयल्स:यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी।
Adarsh Chaurasiya