पीएम मोदी ने पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच पीएम का बयान
पीएम मोदी ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर कहा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली में प्रदर्शन और हिंसा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। बुधवार रात प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें ACP समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इनमें राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ शामिल हैं।
Sharad Shrivastava