पंजाब उपचुनाव: चौथे राउंड में AAP की बढ़त
पंजाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर चल रही है। कुल 16 राउंड की गिनती होनी है, जिनमें से 4 राउंड पूरे हो चुके हैं।
हरमीत सिंह संधू आगे
चौथे राउंड तक आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू सबसे आगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सुखविंदर कौर दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
पिछले चुनाव और वोटिंग प्रतिशत
11 नवंबर को हुए इस उपचुनाव में 60.95% वोटिंग हुई थी, जो पिछले विधानसभा चुनाव (2022) के 65.81% से कम है। 2022 में इस सीट पर AAP ने जीत दर्ज की थी।
मुख्य मुकाबला
इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवारों ने भाग लिया। प्रमुख मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा, और अकाली दल वारिस पंजाब दे के उम्मीदवारों के बीच है।
Adarsh Chaurasiya