अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर

· 1 min read
अंता विधानसभा उपचुनाव  में कांग्रेस आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर

अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर

अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में 3 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 11203 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा 10131 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा के मोरपाल सुमन फिलहाल 7705 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

20 राउंड की होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मतगणना के लिए बॉयज पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में 14 टेबल लगाई गई हैं। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी। अब तक करीब 30 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है।

11 नवंबर को हुई थी वोटिंग

इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंता विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को हुए मतदान में 80.21 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जिससे चुनावी समीकरण रोचक बन गया है।

Ravi Yadav