प्रयागराज संगम पर देव दीपावली का भव्य आयोजन
प्रयागराज के संगम क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। संगम के घाटों पर 5 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। प्रमुख घाटों जैसे अरैल घाट, किला घाट, काली घाट, दारागंज घाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप प्रज्वलन और लेजर शो का आयोजन हुआ।
गंगा स्नान और दीप दान का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं। 2 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया और दीपदान किया। इस वर्ष हंस राजयोग और शिव वास योग जैसे शुभ योग बने, जिसमें प्रदोष काल में शाम 5:15 से 7:50 बजे तक दीपदान का शुभ मुहूर्त था।
भव्य आयोजन और अतिथियों का स्वागत
अरैल घाट को परमार्थ निकेतन द्वारा 51000 दीयों से सजाया गया। यहां भजन संध्या, आतिशबाजी और गंगा आरती का आयोजन किया गया। 200 नाविकों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और जीवन रक्षक जैकेट दी गई। मेयर गणेश केसरवानी, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम मनीष वर्मा और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने आयोजन में भाग लिया।
Gulzar Ahmad