राहुल गांधी लेंगे एमपी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की क्लास
मध्य प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए पचमढ़ी में 2 से 11 नवंबर तक 10 दिन का विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना है।
राहुल गांधी करेंगे वन-टू-वन चर्चा
ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संबोधित करने के साथ-साथ उनसे व्यक्तिगत बातचीत भी करेंगे। वह जिलों की सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
गनमैन और पीए को एंट्री नहीं
कैंप में जिलाध्यक्षों को गनमैन, ड्राइवर और पीए के बिना आने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 10 बजे तक उपस्थित रहना अनिवार्य है।
आगामी चुनावों का रोडमैप
ट्रेनिंग में ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन बनाने के तरीकों पर चर्चा होगी। 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी फोकस किया जाएगा।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय
कैंप में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार किया गया है। योग, ध्यान और संगठनात्मक गतिविधियों सहित विस्तृत प्रशिक्षण सत्र होंगे।