राजस्थान कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 12 विधायकों को मिली जिम्मेदारी

· 1 min read
राजस्थान कांग्रेस  ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 12 विधायकों को मिली जिम्मेदारी

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्ष किए घोषित

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन के अनुसार, राज्य में कुल 50 जिले हैं, जिनमें से 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। इन नियुक्तियों में 12 मौजूदा विधायकों और 5 पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।

8 जिलों में पुराने जिलाध्यक्ष रिपीट

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर सहित 8 जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है। 37 जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि 8 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को पुनः नियुक्त किया गया है।

महिलाओं और विभिन्न वर्गों को मिली जगह

45 जिलाध्यक्षों में 7 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सामान्य वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 9, अनुसूचित जनजाति से 8, ओबीसी से 16 और अल्पसंख्यक वर्ग से 4 जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

रायशुमारी के आधार पर हुई नियुक्ति

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति राहुल गांधी द्वारा रायशुमारी के बाद की गई। इस प्रक्रिया में बाहरी राज्यों के नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। हर जिले से 6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर रिपोर्ट दी गई, जिसके आधार पर निर्णय लिया गया।

जयपुर सहित 5 जिलों में नियुक्ति अटकी

जयपुर शहर, राजसमंद, प्रतापगढ़, बारां और झालावाड़ जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी नहीं हुई है। इनमें से बारां और झालावाड़ में अंता उपचुनाव के कारण रायशुमारी नहीं हो पाई, जबकि बाकी जिलों में खींचतान के चलते निर्णय लंबित है।

Sharad Shrivastava