राम मंदिर पूर्ण , पीएम मोदी और मोहन भागवत ने धर्मध्वजा फहराई

· 1 min read
राम मंदिर पूर्ण , पीएम मोदी और मोहन भागवत ने  धर्मध्वजा  फहराई

राम मंदिर पूर्ण, पीएम मोदी और मोहन भागवत ने धर्मध्वजा फहराई

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद राम मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्मध्वजा फहराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.50 बजे ध्वजारोहण किया। 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो की ध्वजा फहरने लगी।

ध्वजारोहण से मंदिर की पूर्णता

इस आयोजन ने राम मंदिर को पूर्ण मान्यता दी। पीएम मोदी ने भावुक होकर धर्मध्वजा को प्रणाम किया। उन्होंने पहली बार राम दरबार में पूजा और आरती की तथा रामलला के दर्शन किए। पीएम ने रामलला के लिए वस्त्र और चंवर भेंट किए। साथ ही सप्त ऋषियों और भगवान लक्ष्मण की पूजा की।

विशेष सुरक्षा और सजावट

शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया और मंदिर परिसर में 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। ATS, NSG कमांडो समेत SPG, CRPF और PAC के जवान तैनात रहे।

अन्य प्रमुख पहल

पीएम मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। स्कूली छात्रों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के संत मौजूद थे। रामलला ने आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए।

Lokendra Mishra