RGPV के कुलगुरु ने इस्तीफा दिया, NAAC रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के आरोप

· 1 min read
RGPV के कुलगुरु  ने इस्तीफा दिया, NAAC रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के आरोप

RGPV के कुलगुरु ने इस्तीफा दिया, SSR रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ गया है। SSR रिपोर्ट में कथित फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते कुलगुरु ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है।

ABVP का प्रदर्शन और गंभीर आरोप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने SSR रिपोर्ट में 22 गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ABVP के कार्यकर्ता दोपहर से कुलपति के कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। रिपोर्ट सार्वजनिक करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने पर सवाल उठाए गए हैं।

ABVP की तीन प्रमुख मांगें

ABVP ने SSR रिपोर्ट में कथित अनियमितताओं पर FIR दर्ज कराने, परिसर में धारा 54 लागू करने और मूल्यांकन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग रखी है। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इसे अकादमिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

लगातार विवादों में RGPV

RGPV पहले भी प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और वित्तीय पारदर्शिता पर सवालों का सामना कर चुका है। अब NAAC की A++ ग्रेड प्रक्रिया को लेकर फर्जीवाड़े के आरोपों ने विवाद को और बढ़ा दिया है। यदि सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो ABVP ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Ravi Yadav