सचिन पायलट का नीतीश कुमार पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लालच में लाचार हो गए हैं और उनका कुर्सी मोह बिहार और उसके लोगों से ऊपर है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार दिल्ली के दबाव में शासन चला रहे हैं और भाजपा के प्रभाव में आकर अपने सिद्धांतों से समझौता कर चुके हैं।
बिहार चुनाव और महागठबंधन की उम्मीद
सचिन पायलट ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महागठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा और नौजवानों के लिए विशेष प्राथमिकता रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन जनता के कटघरे में खरा साबित हुआ है और 14 तारीख को सरकार बनाने का पूरा विश्वास है।
सत्ताधारी दल पर आरोप
सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बिहार और आंध्र प्रदेश की बैसाखियों के सहारे सत्ता में काबिज है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रोड शो पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हीं सड़कों पर जहां नौजवानों पर लाठियां भाजी गई थीं, अब रोड शो किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन का प्रदर्शन मैजिक फिगर से भी बेहतर होगा।
Janmejay Chaturvedi