तेजस्वी ने महुआ में प्रचार , बड़े भाई तेज प्रताप पर साधा निशाना

· 1 min read
तेजस्वी ने महुआ में प्रचार , बड़े भाई तेज प्रताप पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने महुआ में आरजेडी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वैशाली जिले के महुआ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी मुकेश रौशन के लिए वोट मांगे। तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं होता है और लालू यादव ने महुआ से मुकेश रौशन को टिकट देकर भेजा है।

तेज प्रताप पर तेजस्वी ने साधा निशाना

रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "पार्टी ही माई-बाप है। पार्टी है तो सब है, पार्टी नहीं तो कुछ भी नहीं। महुआ से लालटेन और लालू का झंडा लहराएगा।" तेज प्रताप इस बार महुआ से जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

तेज प्रताप की चुनौती और आरजेडी से निष्कासन

तेज प्रताप ने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि तेजस्वी महुआ में प्रचार करेंगे तो वह भी राघोपुर में प्रचार करेंगे। राघोपुर से तेजस्वी आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लालू यादव ने मई 2023 में तेज प्रताप को आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नामक नई पार्टी बनाई और बिहार चुनाव में कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Sharad Shrivastava