शकील अहमद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव लड़ने से किया इनकार

· 1 min read
शकील अहमद  ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव लड़ने से किया इनकार

शकील अहमद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर यह सूचना दी। पत्र में उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पार्टी से नाराजगी का कारण

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ चुनावों में टिकट न मिलने के कारण शकील अहमद पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर उनका अटूट विश्वास है।

शकील अहमद का राजनीतिक सफर

शकील अहमद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और सांसद, बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके दादा और पिता भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

इस्तीफे के पीछे अहमद ने पार्टी के वर्तमान नेतृत्व से मतभेद का जिक्र किया और कहा कि वह जीवन भर कांग्रेस के शुभचिंतक बने रहेंगे। उन्होंने मतदान समाप्त होने के बाद इस्तीफे की घोषणा की ताकि पार्टी को कोई नुकसान न हो।

Navjeet Kaur