शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। गर्दन में चोट के कारण उनकी फिटनेस पर संशय बना हुआ है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
गर्दन की चोट बनी समस्या
कोलकाता टेस्ट के दौरान, 15 नवंबर को शुभमन गिल को गर्दन में खिंचाव की शिकायत हुई थी। जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक दिन निगरानी में रखने के बाद उन्हें 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीसीसीआई ने कहा कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम नजर रखेगी।
पंत करेंगे कप्तानी
गिल की अनुपस्थिति में उप-कप्तान ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। कोलकाता टेस्ट के दौरान भी गिल के बाहर होने पर पंत ने ही टीम की कमान संभाली थी।
साई सुदर्शन या नीतीश रेड्डी को मिल सकता है मौका
गिल की जगह गुवाहाटी टेस्ट में साई सुदर्शन या नीतीश रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। सुदर्शन और रेड्डी दोनों ही भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े हुए हैं।
भारत के लिए दूसरा टेस्ट अहम
भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज को ड्रॉ करना बेहद जरूरी है।
Sharad Shrivastava