देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल में इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दिया गया है तो केरल में भी एक हफ्ते तक बढ़ा दिया गया है। बंगाल में अब गणना फार्म और सात दिन, चार दिसंबर के बदले 11 दिसंबर तक होगा जमा। नौ के बदले अब 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची होगी जारी। इसी तरह केरल में गणना फॉर्म अब 11 दिसंबर तक जमा किए जा सकते हैं और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। एसआईआर संशोधन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
SIR Deadline: अब 4 नहीं, 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म