समस्तीपुर में तेजस्वी यादव की तीन चुनावी सभाएं
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव समस्तीपुर जिले के तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में वे राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे।
मोहिउद्दीन नगर में पहली सभा
राजद जिला अध्यक्ष दक्षिणी राजेश्वर महतो ने जानकारी दी कि तेजस्वी यादव की पहली चुनावी सभा मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में होगी। यह सभा सुबह 10 बजे मोहिउद्दीन नगर हाई स्कूल मैदान में आयोजित की जाएगी। यहां तेजस्वी यादव आरजेडी के प्रत्याशी एज्या यादव के समर्थन में प्रचार करेंगे। यह सभा लगभग एक घंटे तक चलेगी।
सरायरंजन में दूसरी सभा
तेजस्वी यादव की दूसरी चुनावी सभा सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में विद्यापति के कांचा हाई स्कूल मैदान में होगी। यहां वे राजद के उम्मीदवार अरविंद साहनी के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस सभा का कार्यक्रम भी करीब एक घंटे का होगा।
जितवारपुर में तीसरी सभा
राजद जिला अध्यक्ष उतरी रमा भारती ने बताया कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में तेजस्वी यादव की तीसरी चुनावी सभा बुधवार को दोपहर 12 बजे होगी। यहां वे राजद के प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पक्ष में वोट मांगेंगे। इस स्थल पर पहले भी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था।
सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था
तीनों सभा स्थलों पर दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इन स्थानों को यादवों का गढ़ माना जाता है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।
Vivek Singh