सुगौली में महागठबंधन को तगड़ा झटका, प्रत्याशी का नामांकन रद्द

· 1 min read
सुगौली में महागठबंधन  को तगड़ा झटका, प्रत्याशी का नामांकन रद्द

सुगौली में महागठबंधन को तगड़ा झटका, प्रत्याशी का नामांकन रद्द

सुगौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। महागठबंधन के VIP उम्मीदवार शशिभूषण सिंह और राजद के बागी निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश चौधरी समेत पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

निर्वाचन आयोग की स्कूटनी में गड़बड़ियां

राजद विधायक शशिभूषण सिंह को महागठबंधन के घटक दल VIP से टिकट मिला था। निर्वाचन आयोग की जांच में पाया गया कि उनके नामांकन पत्र में दस प्रस्तावकों की जगह केवल एक प्रस्तावक था, जो नियमानुसार गलत है।

इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी का नामांकन उनके अधूरे शपथ पत्र के कारण खारिज कर दिया गया।

चुनावी तस्वीर में बदलाव

इन प्रमुख उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने से क्षेत्र की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समर्थकों में मायूसी है, जबकि अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को नए अवसर मिले हैं।

Bhavanesh Soni