पटना में पीएम मोदी का 40 मिनट का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की राजधानी पटना में रविवार को 40 मिनट तक रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने आरा और नवादा में रैलियां कीं। पटना एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे दिनकर गोलंबर पहुंचे, जहां उन्होंने दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे भाजपा के प्रचार रथ पर सवार हुए और रोड शो शुरू किया।
एनडीए के लिए माहौल बनाने का प्रयास
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल थामे रखा और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने पटना और आसपास की छह विधानसभा सीटों पर एनडीए के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया। रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर समाप्त हुआ।
सुरक्षा और आयोजन
प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। करीब 5000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, साथ ही इमारतों और सड़कों पर जबरदस्त लाइटिंग की गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैनात थीं। महिलाओं ने छतों और बालकनी से पीएम की आरती उतारी और उनका अभिवादन किया।
रूट और दूरी
रोड शो का रूट दिनकर गोलंबर से नाला रोड, बारी पथ, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान तक रहा। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पीएम मोदी ने 40 मिनट में पूरी की।
पहला रोड शो
यह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो था। पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान वे पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रोड शो कर चुके हैं।
Satyam Tripathi