तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार में नया बदलाव का वादा

· 1 min read
तेजस्वी यादव  का बड़ा ऐलान,  बिहार में नया बदलाव  का वादा

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार में नया बदलाव का वादा

महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए जनता से कई बड़े वादे किए। उन्होंने महुआ में कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने भाई-बहन मान योजना लाने, बेहतर अस्पताल और स्कूल-कॉलेज बनाने के साथ-साथ मुफ्त 200 यूनिट बिजली देने का वादा किया।

महुआ में तेजप्रताप यादव पर तंज

तेजस्वी यादव ने महुआ में अपने भाई तेजप्रताप यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 'पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। पार्टी ही माई-बाप है।' इसके साथ ही उन्होंने जनता से लालटेन और लालू जी के झंडे को समर्थन देने की अपील की।

मोकामा में नया बिहार बनाने का संकल्प

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के पक्ष में सभा में तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम एनडीए ने 20 साल में किया, वह वह 20 महीने में करके दिखाएंगे। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और अपराधियों से लड़ने का वादा किया।

नालंदा में भ्रष्टाचार और रोजगार पर चर्चा

तेजस्वी यादव ने नालंदा में नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में हर योजना में घूसखोरी हो रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रति माह 2500 रुपए देने और बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधा देने का आश्वासन दिया।

मुंगेर में सेल्फी को लेकर अफरा-तफरी

मुंगेर में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव से सेल्फी लेने की होड़ मच गई, जिससे सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Pushpendra Chaubey