तेलंगाना विधानसभा में अधिकारी की मौत, मंत्री ने दिया CPR

· 1 min read
तेलंगाना विधानसभा में अधिकारी की मौत, मंत्री ने दिया CPR

तेलंगाना विधानसभा में अधिकारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

सदन के अंदर अचानक गिरी तबीयत

हैदराबाद स्थित तेलंगाना विधानसभा के अंदर मंगलवार को एक अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर गए। घटना के बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट (पीए) के पद पर कार्यरत थे।

मंत्री ने दी सीपीआर, अस्पताल में मृत घोषित

पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने तत्काल राजू को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। मेडिकल स्टाफ को बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, राजू को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था और जब उन्हें मेडिकल सेंटर लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक इमरजेंसी लाइफ सेविंग प्रोसिजर है, जो तब की जाती है जब हृदय की धड़कन रुक जाती है। यह कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित व्यक्ति को बचाने में मदद कर सकता है।

Janmejay Chaturvedi