ट्रम्प का दावा : मोदी के फोन से भारत-पाक जंग खत्म

· 1 min read
ट्रम्प का दावा : मोदी के फोन से भारत-पाक जंग खत्म

ट्रम्प का दावा: मोदी के फोन से भारत-पाक जंग खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम किया। उन्होंने यह बयान अमेरिका-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम में दिया। ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उन्हें फोन कर धन्यवाद दिया और बताया कि उनकी वजह से लाखों जानें बच गईं।

मोदी ने फोन कर दी जानकारी

ट्रम्प ने बताया कि इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर कहा, “हम खत्म कर चुके हैं।” जब ट्रम्प ने पूछा कि क्या खत्म कर चुके हैं, तो मोदी ने जवाब दिया कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग नहीं होने जा रही है।

भारत का सीजफायर पर अलग रुख

भारत ने स्पष्ट किया है कि संघर्ष विराम भारत और पाकिस्तान की सीधी बातचीत से हुआ है, और इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। ट्रम्प ने हालांकि कई बार इस मुद्दे पर दावा किया है कि उनकी दखलअंदाजी के कारण मई में दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ।

टैरिफ और व्यापार समझौते पर ट्रम्प का बयान

ट्रम्प ने कहा कि भारत पर टैरिफ धीरे-धीरे कम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर टैरिफ लगाए गए थे, लेकिन अब भारत ने तेल आयात कम कर दिया है। ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों को शानदार बताया और भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदार कहा।

Ravi Yadav