ट्रम्प ने पाकिस्तान, चीन और रूस के परमाणु परीक्षण पर जताई चिंता

· 1 min read
ट्रम्प ने पाकिस्तान, चीन और रूस के परमाणु परीक्षण पर जताई चिंता

ट्रम्प ने परमाणु परीक्षण पर जताई चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि पाकिस्तान, रूस और चीन गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के कारण अमेरिका को भी परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की आवश्यकता है। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया को 150 बार नष्ट करने लायक परमाणु हथियार हैं।

भारत-पाक संघर्ष रोकने का दावा

इंटरव्यू में ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि उनकी दखल के कारण दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध टल गया। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने यह दावा किया हो।

चीन और ताइवान पर चेतावनी

ट्रम्प ने चीन को चेतावनी दी कि ताइवान पर हमला करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में चीन ने ताइवान पर हमले की हिम्मत नहीं की थी।

परमाणु परीक्षण पर वैज्ञानिकों की राय

वैज्ञानिकों का मानना है कि आधुनिक तकनीक के जरिए बिना धमाका किए हथियारों की स्थिति जांची जा सकती है। हालांकि, ट्रम्प ने परमाणु परीक्षण को सही ठहराते हुए कहा कि अमेरिका के पास टेस्टिंग साइट्स हैं और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षण शुरू करने में लगभग 24 से 36 महीने लग सकते हैं।

Gulzar Ahmad