उज्जैन में बारातियों से भरी बस पलटी , 18 घायल; सड़क निर्माण के बीच ओवरटेक से हादसा

· 1 min read
उज्जैन  में  बारातियों  से भरी  बस पलटी , 18 घायल; सड़क निर्माण के बीच ओवरटेक से हादसा

उज्जैन में बारातियों से भरी बस पलटी, 18 घायल

जहांगीरपुर के पास हुआ हादसा

शुक्रवार को उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे लगभग 18 लोग घायल हो गए।

ओवरटेक के प्रयास में चालक ने खोया नियंत्रण

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। बताया गया कि ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके परिणामस्वरूप बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंगोरिया ले जाया गया, जहां CMHO, SDM, SDOP, BMO, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास भी अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात थे। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया गया

चिकित्सकों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए 8 घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है, जिनमें से 2 को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। नायब तहसीलदार प्रियंका जैन ने बताया कि घायलों में कुल 18 लोग शामिल हैं, जिनमें 13 महिलाएं, 4 बच्चे और 1 पुरुष हैं। 8 घायलों का इलाज उज्जैन अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य का उपचार खाचरौद के अस्पताल में जारी है।

Navjeet Kaur