विश्व रंग 2025 का आगाज 27 नवंबर से, 70 देशों के 90 सत्र होंगे

· 1 min read
विश्व रंग 2025  का आगाज 27 नवंबर से, 70 देशों के 90 सत्र होंगे

विश्व रंग 2025: 27 नवंबर से भोपाल में कला और साहित्य का संगम

रवींद्र भवन में 70 देशों के कलाकार और 90 सत्र

भोपाल के रवींद्र भवन परिसर में 27 से 30 नवंबर तक टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव "विश्व रंग 2025" का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव अपने 7वें संस्करण में है। आयोजन की शुरुआत 27 नवंबर को शोभायात्रा और गोंड-भील पेंटिंग प्रदर्शनी से होगी। उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मॉरीशस गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह जी रुपन और अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी।

साहित्य और सांस्कृतिक सत्रों का आयोजन

महोत्सव में हिंदी, गुजराती, उर्दू, कन्नड़, मराठी और कोंकणी के छह प्रमुख साहित्यकारों को विश्व रंग मानद अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक सत्र का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। 28 नवंबर को ध्रुपद संस्थान की प्रस्तुति से सत्रों की शुरुआत होगी।

प्रमुख हस्तियां और यूक्रेन के बच्चों की भागीदारी

महोत्सव में मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू, स्पोर्ट्स कमेंटेटर आकाश चोपड़ा, लेखक स्वानंद किरकिरे, और अभिनेत्री दिव्या दत्ता जैसे प्रसिद्ध वक्ता शामिल होंगे। यूक्रेन के 10 बच्चे, जो हिंदी बोलते हैं, भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यह महोत्सव की सबसे बड़ी हाइलाइट है।

लोक कला, पेंटिंग्स और अन्य आकर्षण

महोत्सव में आदिवासी कला, हस्तशिल्प, भारतीय व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के लिए विज्ञान आधारित वर्कशॉप्स और 20 बड़े प्रकाशकों के स्टॉल शामिल होंगे। साथ ही उत्तरी-पूर्वी राज्यों की खाद्य-संस्कृति और हस्तशिल्प को भी स्थान दिया गया है।

Gulzar Ahmad