80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में विशेष निमंत्रण किट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'एट होम' रिसेप्शन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण किट 130 कारीगरों की टीम ने तीन महीने में तैयार की है।
कॉन्सेप्ट और कारीगर
किट का कॉन्सेप्ट राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) की टीम ने तैयार किया था। NID के निदेशक ने बताया कि टीम में छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के करीब 50 कारीगर शामिल हैं।
चार राज्यों की कला
निमंत्रण किट में छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत दिखाई गई है। छत्तीसगढ़ की ढोकरा कास्टिंग और लोहे से बने पिटवा शिल्प को शामिल किया गया है।
गोवा की अजुलेजो टाइल पेंटिंग में खजान भूमि को दिखाया गया है। महाराष्ट्र की वारली पेंटिंग खाम नदी को फिर से जीवंत करने को दर्शाती है। मध्य प्रदेश की भील चित्रकला में बीज बचाने की परंपरा को दिखाया गया है।
महेश्वरी स्टोल
मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष महेश्वरी स्टोल तैयार किए गए हैं। इनमें चार राज्यों की कपड़ा परंपराओं के क्षेत्रीय डिजाइन शामिल हैं।
Satyam Tripathi