भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों को पीएम मोदी ने किया याद, साहस प्रेरणा बना रहेगा

· 1 min read
भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों को पीएम मोदी ने किया याद, साहस प्रेरणा बना रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों को याद किया

साहस को बताया प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।

अगस्त क्रांति दिवस

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'भारत छोड़ो' के उद्घोष ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा भर दी और औपनिवेशिक शासन से आजाद होने के लिए लोगों के अटूट संकल्प को दिखाया।

भारत छोड़ो आंदोलन नौ अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू किया गया था। इसने भारत की आजादी की लड़ाई को निर्णायक गति दी।

इसी दिन गांधीजी ने अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए भारतीयों को 'करो या मरो' का नारा दिया था। यह आंदोलन मुंबई के गवालिया टैंक मैदान से शुरू हुआ था।

हर साल इस दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Sachin Saxena