अंता उपचुनाव में कांग्रेस आगे, निर्दलीय नरेश मीणा दे रहे कड़ी टक्कर

· 1 min read
अंता उपचुनाव  में कांग्रेस आगे, निर्दलीय नरेश मीणा दे रहे  कड़ी टक्कर

अंता उपचुनाव में कांग्रेस आगे, निर्दलीय नरेश मीणा की कड़ी चुनौती

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 2 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया 7567 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा 6953 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, भाजपा के मोरपाल सुमन 5266 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मतगणना के लिए बॉयज पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में 14 टेबल लगाई गई हैं। कुल 20 राउंड में गिनती की जाएगी।

उपचुनाव का मतदान और उम्मीदवार

अंता विधानसभा उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 11 नवंबर को हुए मतदान में 80.21 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चुनाव में निर्दलीय नरेश मीणा ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दी है, जिससे समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

Ravi Yadav