विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-पेंशन बढ़ोतरी पर समिति ने तैयार किया प्रस्ताव

· 1 min read
विधायकों और पूर्व विधायकों  के वेतन-पेंशन बढ़ोतरी पर समिति ने तैयार किया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-पेंशन पर चर्चा

मध्यप्रदेश में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन, भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित समिति ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को वेतन, भत्ते और पेंशन संबंधी समिति की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी। अगली बैठक 30 नवंबर से पहले आयोजित की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में बैठक

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में इस समिति की द्वितीय बैठक हुई। बैठक में विधायक अजय विश्नोई और सचिन सुभाषचंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

अन्य राज्यों के मॉडल पर चर्चा

बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाली वेतन, भत्ते और पेंशन राशि पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने तय किया कि आगामी बैठक में मध्यप्रदेश के विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अधिकारियों की भागीदारी

बैठक में समिति के सदस्य सचिव अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, विधान सभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा और अपर सचिव वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

Pushpendra Chaubey