अर्शदीप सिंह ने खरीदी लग्जरी मर्सिडीज G वैगन
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नई ब्लैक रंग की मर्सिडीज-AMG G63 SUV खरीदी है, जिसकी कीमत ₹3.59 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। यह देश में AMG बैज वाली सबसे महंगी गाड़ियों में से एक मानी जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गाड़ी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। तस्वीरों में अर्शदीप अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
SUV के फीचर्स और डिजाइन
अर्शदीप की मर्सिडीज-AMG G63 में दो 12.3-इंच के डिस्प्ले, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, 760-वाट का 18-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, और नया तीन-स्पोक AMG परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस SUV का पेट्रोल वेरिएंट उन्होंने खरीदा है, जिसमें 4.0 ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 577 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है।
इंटीरियर की खासियत
इस SUV के इंटीरियर में AMG स्पेक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और सर्कुलर शेप एसी वेंट्स दिए गए हैं। सीटें बेहद आरामदायक हैं और फ्रंट सीट्स में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट फीचर मौजूद है। गाड़ी का टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और स्लीक डिजाइन वाली LED टेललैंप्स इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।
अर्शदीप की नेटवर्थ और अन्य कारें
अर्शदीप सिंह की अनुमानित नेटवर्थ ₹28 करोड़ तक है, जिसमें उनकी आईपीएल सैलरी, BCCI कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं। उनके पास एक फॉर्च्यूनर भी है, जिसे उन्होंने लेक्सस बॉडी किट से मॉडिफाई कराया है। वे अपने परिवार के साथ मोहाली में रहते हैं।
Ravi Yadav