शेन वॉटसन बने KKR के सहायक कोच
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10,000 से अधिक रन बनाए और सभी फॉर्मेट में 280 से ज्यादा विकेट लिए।
कोचिंग टीम में शामिल होकर खिताब जीतने की तैयारी
शेन वॉटसन ने कहा कि वह कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने और कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए उत्सुक हैं। KKR के CEO वेंकी मैसूर ने वॉटसन का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव टीम की संस्कृति और तैयारी में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
IPL में शानदार करियर
वॉटसन ऑस्ट्रेलिया की 2007 और 2015 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने IPL में 145 मैच खेले और राजस्थान रॉयल्स तथा चेन्नई सुपर किंग्स की चैंपियन टीमों का हिस्सा भी रहे।
KKR का इतिहास और भविष्य
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL इतिहास में तीन बार खिताब जीता है—2012, 2014 और 2024 में। 2021 में टीम रनर-अप रही थी। अब हेड कोच अभिषेक नायर और सहायक कोच शेन वॉटसन पर KKR को चौथी बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
Faraz Khan