भागलपुर में मिथुन कुमार के समर्थन में CM मोहन यादव की जनसभा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर तले आयोजित की जाएगी। सभा का मुख्य उद्देश्य नाथनगर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मिथुन कुमार के पक्ष में माहौल बनाना है।
सभा में कई प्रमुख नेता होंगे शामिल
इस आयोजन के पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और एनडीए के अन्य शीर्ष नेताओं की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। मंच पर कई स्थानीय और क्षेत्रीय नेता मौजूद रहेंगे। सभा में एनडीए का नारा 'NDA पर करें विश्वास, नाथनगर का विकास' मुख्य संदेश रहेगा।
जनसभा को लेकर उत्साह और तैयारियां
एनडीए प्रत्याशी मिथुन कुमार के समर्थक मानते हैं कि वह नाथनगर क्षेत्र के विकास और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हैं। सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
Rajesh Agnihotri