भाजपा विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप

· 1 min read
भाजपा विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप

एमपी हाईकोर्ट के एक जज ने बीजेपी विधायक संजय पाठक पर बड़ा आरोप लगाया है. हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा ने कहा है कि विधायक संजय पाठक ने उन्हें फोन करने की कोशिश की। इस खुलासे के साथ ही उन्होंने खुद को केस से अलग कर लिया है। उन्होंने इस मामले को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने का आग्रह किया।