भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू
व्यापार समझौते से किन चीजों के दाम बदलेंगे
भारत और UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू हो गया है। इसके तहत भारत के 99% सामान UK में जीरो टैरिफ पर निर्यात होंगे, जबकि UK के 99% सामान 3% औसत टैरिफ पर आयात होंगे।
सस्ती होंगी ये चीजें
UK से आयातित व्हिस्की, कारें, कपड़े और फुटवियर पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% हो गया है। 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त होंगे।
भारतीय सेक्टर्स को फायदा
टेक्सटाइल, ज्वेलरी, चमड़ा, इंजीनियरिंग, ऑटो पार्ट्स, फार्मा, चाय, मसाले, समुद्री उत्पाद और केमिकल सेक्टर को लाभ होगा। UK में भारतीय कपड़ों पर 8-12% टैक्स खत्म हो गया है।
द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य
इस समझौते से 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
Ravi Yadav