गडकरी बोले- 2004 से पेट्रोल में एथेनॉल मिल रहा: गाड़ियों को नुकसान का कोई सबूत नहीं
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल और ई-20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि एथेनॉल से गाड़ियां खराब होने का कोई प्रमाण नहीं है।
एथेनॉल और माइलेज पर गडकरी का बयान
गडकरी ने कहा कि माइलेज सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर निर्भर करता है। एथेनॉल की कैलोरी वैल्यू पेट्रोल से थोड़ी कम होती है, लेकिन एथेनॉल सस्ता है और प्रदूषण कम करता है।
एथेनॉल उत्पादन और आयात बचत
देश की एथेनॉल उत्पादन क्षमता 1750-1800 करोड़ लीटर तक पहुंच चुकी है। इससे करीब 2 लाख करोड़ रुपए का तेल आयात बचा है, प्रदूषण कम हुआ है और किसानों की आय बढ़ी है।
L. N. Bhargava