उज्जैन में भव्य रथ यात्रा
जगन्नाथ की पोशाक ढाई लाख रुपए की
उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं निकाली गईं।
तीनों भगवान अलग-अलग रथों पर
इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीनों भगवान अलग-अलग रथों पर सवार हुए। भगवान बलदेव 'तालध्वज' पर, देवी सुभद्रा 'दर्पदलन' पर और भगवान जगन्नाथ 35 फीट ऊंचे 'नंदीघोष' रथ पर विराजमान हैं।
बंगाल के कारीगरों ने तैयार की पोशाक
भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए विशेष धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की दिव्य पोशाक तैयार की है। यह यात्रा इंदिरा नगर से शुरू होकर फ्रीगंज और टॉवर चौक होते हुए मंदिर लौटेगी।
100 साल पुराना लकड़ी का रथ
कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर से खाती समाज की यात्रा निकली, जिसमें 1200 गांवों के श्रद्धालु 100 साल पुराने लकड़ी के पारंपरिक रथ को खींच रहे हैं।
Sachin Saxena