भोपाल मानस भवन बस्ती पर 70 साल बाद बुलडोजर, कांग्रेस का विरोध जारी

· 1 min read
भोपाल मानस भवन बस्ती पर 70 साल बाद बुलडोजर, कांग्रेस का विरोध जारी

मानस भवन की 70 साल पुरानी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरू

पॉलिटेक्निक चौराहा छावनी बना, कांग्रेस कर रही विरोध

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही रोक दी गई है।

कांग्रेस नेताओं का धरना, युवक चढ़ा टावर पर

कार्रवाई के विरोध में देर रात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस नेता धरने पर बैठे। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया।

रहवासियों ने घरों में ताला लगाया

रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Navjeet Kaur