भोपाल में आलमी इज्तिमा की भव्य तैयारी
भोपाल में 2025 में आयोजित होने वाले आलमी इज्तिमा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार आयोजन स्थल पर लगभग 600 एकड़ क्षेत्र में व्यवस्था की गई है। 120 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें हजारों वॉलंटियर्स खानपान, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था में कार्यरत हैं।
रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम
भोपाल रेलवे स्टेशन पर जायरीनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर में 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार होगा। दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे और चार नए टिकट काउंटर भी शुरू किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जीआरपी, आरपीएफ और अन्य बल तैनात रहेंगे।
12 लाख जायरीनों की उम्मीद
इस बार करीब 12 लाख जायरीनों के आने की संभावना है। 17 नवंबर को सामूहिक दुआ के साथ इज्तिमा का समापन होगा। पार्किंग क्षेत्र को बढ़ाकर 350 एकड़ तक किया गया है और 30 हजार प्रशिक्षित लोगों द्वारा व्यवस्थाओं को संभाला जाएगा। दमकल दल चौबीसों घंटे तैनात रहेगा।
Janmejay Chaturvedi