भोपाल में भिक्षावृत्ति पर सख्ती, 14 अगस्त को फंदा में जनकल्याण शिविर

· 1 min read
भोपाल में भिक्षावृत्ति पर सख्ती, 14 अगस्त को फंदा में जनकल्याण शिविर

भोपाल में भिक्षावृत्ति पर सख्ती, फंदा में जनकल्याण शिविर

भिक्षावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को अपर कलेक्टर और सभी एसडीएम को भिक्षावृत्ति पर कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले तत्कालीन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी भिक्षावृत्ति के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया था।

जनकल्याण शिविर की तैयारी

कलेक्टर मिश्रा ने सोमवार को समयावधि बैठक ली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 14 अगस्त को हुजूर तहसील के फंदा विकासखंड में बड़े स्तर पर जनकल्याण शिविर लगेगा। इसमें आसपास के 30 गांवों के लोग शामिल होंगे और उनकी समस्याओं का ग्राम स्तर पर मौके से निराकरण किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिविर से पहले अपने-अपने विभाग से संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण करें और ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद कर समस्याओं और लंबित प्रकरणों को चिह्नित करें।

शिविर में शामिल विषय

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राजस्व प्रकरण, किसान आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बलराम महोत्सव की समीक्षा

बैठक में 11 अगस्त को करोंद मंडी में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।

Janmejay Chaturvedi