भोपाल निगम में 'नारी शक्ति वंदन' पर विशेष सम्मेलन: महिला पार्षद करेंगी मंथन

· 1 min read
भोपाल निगम में 'नारी शक्ति वंदन' पर विशेष सम्मेलन: महिला पार्षद करेंगी मंथन

'नारी शक्ति वंदन' पर चर्चा के लिए विशेष सम्मेलन आज

भोपाल निगम परिषद में होगी चर्चा; महिला पार्षद मंथन करेंगी

भोपाल नगर निगम परिषद का गुरुवार सुबह 11 बजे विशेष सम्मेलन होगा। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में होने वाले सम्मेलन में 'नारी शक्ति वंदन' के संबंध में चर्चा की जाएगी।

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि सम्मेलन में महिला पार्षद अधिनियम पर मंथन और चर्चा दोनों ही करेंगी। बता दें कि प्रदेश में 'नारी शक्ति वंदन' पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। 10 से 25 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने हर नगरीय निकाय में विशेष सम्मेलन करने के आदेश दिए हैं।

डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि के साथ शुरुआत

विशेष सम्मेलन की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ होगी। महापौर मालती राय, निगम कमिश्नर संस्कृति जैन समेत महिला पार्षद नारी शक्ति वंदन के संबंध में चर्चा करेंगी।

Sachin Saxena