दुर्ग में जुए के अड्डे पर छापा, 8 गिरफ्तार और 5.20 लाख की संपत्ति जब्त

· 1 min read
दुर्ग में जुए के अड्डे पर छापा, 8 गिरफ्तार और 5.20 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार: पुलिस ने 5.20 लाख का सामान जब्त किया, मकान में चला रहा था जुआ

दुर्ग जिले में पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गनियारी गांव में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1.82 लाख रुपए नकद, 8 मोबाइल और 3 बाइक समेत कुल 5.20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात सूचना मिली थी कि भिलाई-3 के गनियारी गांव में बड़कू दाऊ की बाड़ी स्थित एक मकान में कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके की घेराबंदी कर छापा मारा और आरोपियों को पकड़ा।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में तुंगत चंद्राकर (35), केवल चंद्राकर (29), शिवम वर्मा (25), प्रवीण देवांगन (24), ताकेश्वर साहू (41), चिराग चंद्राकर (25), प्रकाश चंद्राकर (41) और कुल्लू साहू (23) शामिल हैं। इनमें ज्यादातर आरोपी भिलाई-3 के सिरसा कला इलाके के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी उतई के निवासी हैं।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

दुर्ग पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। इस नेटवर्क में बड़े लोगों के नाम की चर्चा की जा ही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद कथन में अन्य नाम आने के बाद उनके उपर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Yadav