भोपाल निजी अस्पताल की छत से गिरकर मरीज की मौत
भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक निजी अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण 42 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात की है।
नेत्र संबंधी ऑपरेशन के लिए अस्पताल आया था
मृतक रणधीर धाकड़, जो बाड़ी बरेली का निवासी था, नेत्र संबंधी ऑपरेशन के लिए 13 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका ऑपरेशन 14 नवंबर को सफलतापूर्वक पूरा हो गया था। घटना के समय वह अकेला था और कोई अटेंडर उसके साथ मौजूद नहीं था।
संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वह स्वयं छत पर गया और वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गया। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह घटना सुसाइड थी या पांव फिसलने की वजह से हुई।
जांच और पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gulzar Ahmad