बिहार चुनाव परिणाम से पहले त्योहार जैसा माहौल
बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जगहों पर मिठाई और फूलों की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। मिठाई की दुकानों पर ‘विजयी लड्डू’ की मांग बढ़ रही है। दुकानदारों ने विशेष पैकिंग तैयार की है, जिस पर ‘जीत का लड्डू’ लिखा हुआ है।
मिठाई और फूल बाजार में हलचल
पटना के प्रसिद्ध मिठाई दुकानदार मुरारी लाल ने बताया कि उन्होंने इस बार दस क्विंटल लड्डू तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों के विजय जुलूस के लिए ऑर्डर आने की उम्मीद है। वहीं, फूल बाजार में भी दीपावली के बाद अब चुनावी फूलों की मांग बढ़ गई है। गेंदा और गुलाब के फूल चुनाव प्रचार और विजय जुलूस के लिए तेजी से बिक रहे हैं।
प्रत्याशियों और समर्थकों की तैयारियां
प्रत्याशियों के घरों में हलचल तेज है। कहीं पूजा हो रही है, तो कहीं टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकी हैं। समर्थकों ने भी जीत के जश्न के लिए DJ, बैंड और फूलों की माला की तैयारी कर रखी है।
सोशल मीडिया पर चुनावी चर्चा
सोशल मीडिया पर भी ‘अबकी बार किसकी सरकार’ वाले मीम्स और चर्चाओं की भरमार है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी की जीत का इंतजार कर रहा है। बिहार में लोकतंत्र के इस बड़े त्यौहार का माहौल चरम पर पहुंच गया है।
Pushpendra Chaubey